“धमकियों से डरने वाला नहीं, जनता की सेवा के लिए बना हूं और सेवा करता रहूंगा”

HD News Desk
685 Views
2 Min Read

लगातार मिल रही धमकियों से मैं ज़रा भी डरने वाला नहीं हूं। न कोई मुझे जनता से दूर कर सकता है और न ही मेरी आवाज़ दबा सकता है।

बीती रात उत्तर प्रदेश से आए एक कॉल पर मुझे साफ शब्दों में कहा गया कि “जिस तरह वहां मुसलमानों का सफाया कर दिया, उसी तरह अब झारखंड की बारी है और तुम्हें भी मिटा देंगे।”

मैं पूछता हूं – मुझे जान से मारकर क्या मिलेगा?
मैं तो जनता की सेवा के लिए बना हूं और सेवा ही करता रहूंगा।

भाजपा और आरएसएस के लोग दिन-रात मेरे पीछे पड़े रहते हैं, सिर्फ इसलिए कि मैं एक मुसलमान मंत्री हूं और ईमानदारी से काम करता हूं। यह उनकी छोटी मानसिकता और चरित्र को उजागर करता है। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं – मेरी लड़ाई भाजपा से विचारधारा की है, नफ़रत से नहीं।

आज स्वास्थ्य विभाग में जो व्यापक सुधार दिख रहा है, वह मेरे काम का नतीजा है। यह काम भाजपा वालों को पच नहीं रहा। लेकिन सच यही है कि मैं काम करता आया हूं और काम करता रहूंगा।

धमकियों और नफ़रत की राजनीति से न मैं डरा हूं और न ही कभी डरूंगा।
रोक सको तो रोक लो… क्योंकि मेरा मकसद सिर्फ़ और सिर्फ़ जनता की सेवा है।

– डॉ. इरफान अंसारी
मंत्री, झारखंड सरकार
(स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति व आपदा प्रबंधन विभाग)

Share This Article