तीस साल से लालू नीतीश की सरकार चल रही, कुछ नहीं बदला – प्रशांत किशोर ने किया सवाल

HD News Desk
452 Views
2 Min Read

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार बिहार के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करा रहे हैं. साथ ही, वे यह भी बता रहे हैं कि कैसे वर्षों से बिहार की जनता के साथ सभी सरकारों ने धोखा किया है. आगामी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जल्द ही बिहार यात्रा शुरू करने वाले है. उन्होंने मुख्यमंत्री की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा, आप कोई भी यात्रा कर लीजिए, नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा की थी, लेकिन उससे कितना बिहार की समस्याओं का समाधान हुआ? साथ ही यह भी कहा आपने जनता का सबसे अधिक विश्वास तोड़ा है. 30 वर्षों से बिहार में लालू और नीतीश का ही शासन चल रहा है,  न तो बिहार से गरीबी कम हुई, न पलायन रुका, न बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था सुधरी, और न ही रोजगार के अवसर मिले. उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से सवाल करते हुए पूछा, आप किस समाधान या विश्वास की बात कर रहे हैं? उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता अब इतनी बेवकूफ नहीं है कि लोग पैसों के बल पूरी जाती के नाम पर इकट्ठा होंगे. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती।

Share This Article