सदाकत आश्रम में इंडिया गठबंधन की मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक शुरू, साझा घोषणा पत्र पर मंथन

HD News Desk
1.9k Views
2 Min Read

पटना, 30 जून। ( प्रशांत कुमार “प्रणय” )

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में सोमवार को इंडिया गठबंधन की उपसमिति मैनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक शुरू हुई। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए साझा घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) तैयार करने पर चर्चा की जा रही है। बैठक में राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, माकपा, वीआईपी और भाकपा समेत इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, उपसमिति की इस बैठक में तय किया जाएगा कि गठबंधन किन-किन मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगा। सभी दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने सुझाव देंगे, जिसके आधार पर साझा घोषणा पत्र का मसौदा तैयार किया जाएगा। उपसमिति की रिपोर्ट पर 4 जुलाई को होने वाली समन्वय समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को घोषणा पत्र में प्रमुखता दी जा सकती है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी एक्टिव मोड में है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है और अक्टूबर-नवंबर में चुनाव की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इंडिया गठबंधन अपनी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए साझा घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे रहा है। बैठक में राजद से प्रो. मनोज झा, सुधाकर सिंह, कांग्रेस से अमिताभ दूबे, करुणा सागर, भाकपा माले से मीना तिवारी, माकपा से सर्वोदय शर्मा, वीआईपी से प्रो. दिनेश सहनी सहित कई नेता शामिल हुए।

क्या आपको लगता है इंडिया गठबंधन का साझा घोषणापत्र चुनाव में असरदार रहेगा?

Share This Article