2024 Paris Olympics: देश के लिए पेरिस में निशाना साधेंगी BJP MLA; जानें श्रेयसी सिंह के बारे में सब कुछ…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.3k Views
3 Min Read

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी 30 जुलाई को भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह शूटिंग इवेंट में निशाना लगाएंगी, इससे पहले श्रेयसी ने कहा था कि उन्हें देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है, यहीं उनका लक्ष्य है। फिलहाल आज पूरे देशवासियों को श्रेयसी सिंह से उम्मीद है। बता दें कि पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल देवी की बेटी श्रेयसी सिंह का चयन ओलंपिक में निशानेबाजी के लिए हुआ है, बिहार के लिए ये गौरव की बात है कि जमुई से कोई महिला एथलीट पहली बार ओलंपिक में देश के लिए भाग्य आजमाएगी।

इससे पहले श्रेयसी सिंह कॉमन वेल्थ गेम्स में अपना लोहा मनवा चुकी हैं, अब सबकी निगाहें ओलंपिक के गोल्ड मेडल पर हैं। श्रेयसी के चाचा त्रिपुरारी सिंह कहते हैं कि ‘श्रेयसी देश के लिए मेडल अवश्य लाएंगी। पूरे देश को उम्मीद है कि जमुई की बेटी और बिहार की गौरव श्रेयसी सिंह अवश्य पदक पर निशाना साधेंगी और मेरे बड़े भाई स्व. दिग्विजय सिंह के सपने को साकार करेंगी।’ इधर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी बताया कि ‘पेरिस ओलंपिक में पहुंचना ही जमुई के लिए गौरव की बात है। श्रेयसी की क्षमता को देखकर जरूर लगता है कि उनका निशाना निश्चित तौर पर मेडल के लिए होगा। ईश्वर से हमलोग दुआ भी करते हैं।’

Bjp MLA Shreyasi Singh

कौन विधायक श्रेयसी सिंह

33 साल की श्रेयसी सिंह ऐसे परिवार से हैं, जिसे बिहार में राजनीति के लिए जाना जाता है। उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रहे थे। वह राजसी परिवार की हैं और पिता के नक्शे-कदम पर चलकर राजनीति में आई हैं, उनकी मां बांका के सांसद रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी इस परिवार का करीबी नाता रहा है और उनसे दूरी का भी, लेकिन अब भाजपा विधायक होने के नाते सत्ताधारी खेमे से हैं। श्रेयसी सिंह 2020 में विधानसभा चुनाव में उतरी थीं और बिहार विधानसभा की सदस्य चुनी गई थीं। श्रेयसी ने लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण भी किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में मंचों पर भी नजर आई थीं। Bjp MLA Shreyasi Singh

Share This Article