तेजस्वी-तेजप्रताप समेत RJD कोटे पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
717 Views
3 Min Read

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित राजद कोटे के पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंग्ला खाली करने का आदेश दिया है। साथ ही नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को सरकारी बंगला आवंटित कर दिया गया है। RJD कोटे के पूर्व मंत्रियों को बंग्ला खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।

डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मिला तेजस्वी का बंगला

भवन निर्माण विभाग ने नए मंत्रियों को जो बंगला आवंटित किया है वह कुछ इस प्रकार है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी को पांच देशरथ मार्ग वाला बंगला आवंटित किया गया है, जिसमें फिलहाल तेजस्वी यादव रह रहे थे। वहीं, तीन स्टैंड रोड वाला बंगला जिसमें तेज प्रताप यादव रह रहे थे, वह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को मिला है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक पोलो रोड का बंगला आवंटित किया गया है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से सरकारी बंगला छीन गया है अब उन्हें अपनी मां राबड़ी देवी के आवास में ही रहना पड़ेगा।

किसे मिला कौन बंगला, देखिए लिस्ट

  • मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीर चंद्र पटेल पथ
  • मंत्री रेणु देवी को 4 स्टैंड रोड
  • मंत्री हरि सहनी को 20 सेट डूप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग
  • मंत्री नीरज कुमार सिंह 112 नेहरू पथ
  • मंत्री सुरेंद्र मेहता को डूप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग
  • मंत्री जनक राम को 6 पोलो रोड
  • मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को गर्दानीबाग स्थित 20 सेट डूप्लेक्स
  • मंत्री कृष्णनंदन पासवान को 20 सेट डुप्लेक्स बांग्ला गर्दनीबाग
  • मंत्री संतोष कुमार सिंह के 41 हार्डिंग रोड वाला बंगला
  • मंत्री प्रेम कुमार को 3 सर्कुलर रोड
  • मंत्री मंगल पांडे को 4 टेलर रोड
  • मंत्री नितिन नवीन को 3 टेलर रोड और
  • मंत्री नीतीश मिश्र को 9 मैग्लस रोड वाला बंगला आवंटित किया गया है।

नए मंत्रियों को बंगला आवंटित करने के साथ ही भवन निर्माण विभाग ने आरजेडी कोटे के पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। भवन निर्माण विभाग के उप सचिव सह भू संपदा पदाधिकरी शिवरंजन मेहता ने यह आदेश जारी किया है।
 

Share This Article