अक्षरा सिंह ने पति से की देवघर चलने की बात! जानें क्या है मामला..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
928 Views
2 Min Read

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना “बाबा नगरिया चल” रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होते ही वायरल होना शुरू हो गया है और सोमवारी पर रिलीज इस गाने को सुनकर श्रद्धालु झूमने उठे। अक्षरा सिंह का यह गाना हार्मोनिया रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

“बाबा नगरिया चल” गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से भगवान शिव के भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ इस गाने में रौशन सिंह ने भी अपनी आवाज दी है और दोनों की सुरीली आवाज मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स भक्तिमय और उत्साह से भरे हुए हैं, जो सावन के महीने में काँवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

Bhojpuri Song

गाने के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, “बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह गाना बहुत ही भक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना सभी श्रद्धालुओं को पसंद आएगा और उन्हें बाबा भोलेनाथ की यात्रा में ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेगा।” मालूम हो कि श्रद्धालुओं और अक्षरा सिंह के फैंस ने गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा है और इसके वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

“बाबा नगरिया चल” गाना इस सावन में भक्तों के बीच नया जोश और उमंग लेकर आया है, और इसे सुनकर हर कोई बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूब जाना चाहता है। इस गाने की गीतकार छोटू यादव और संगीतकार रौशन सिंह है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ खालिद नज़र आ रहे हैं। कोरियोग्रफर अशोक सम्राट हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं।

Share This Article