बिहार में 3 जुलाई को 10 हजार युवाओं के बीच बटेगा नियुक्ति पत्र

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
385 Views
2 Min Read

पटना के बापू सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय द्वारा 3 जुलाई को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोज किया गया है। इस दौरान सीएम नीतीश के हाथों 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जयसवाल ने इसको लेकर जानकारी दी है।

दिलीप जयसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। इस पर हम लोग लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में अब आगामी 3 जुलाई को बापू सभागार में दस हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

“राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जैसे ही 10 हजार कर्मचारियों की नियुक्त हो जाएगी, फिर निश्चित तौर पर बिहार सरकार का जो भूमि सर्वे करने का कार्य है वह आसान हो जाएगा। इसलिए विभाग इन लोगों की जल्द से जल्द बहाली करना चाहता है।

दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में लगातार कर्मचारियों की कमी हो रही थी। जबकि राज्य में भूमि सर्वे का कार्य चल रहा था। इसके कारण विभाग को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कुछ दिन पहले ही सरकार ने आवेदन निकाला था। जिसमें सर्वेयर, अमीन और कानूनगों पद के लिए नियुक्ति निकाली गई थी।

वहीं, मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग काम कर रहे हैं। निश्चित तौर पर जो वादा उन्होंने आम जनता से किया है उसे हमलोग मिलकर पूरा करेंगे। हमलोग नई सरकार में नीतीश जी के साथ हैं। कई सालों बाद हमारे विभाग में नियुक्ति हो रही है। इससे विभाग का कार्य सरलता से निपटेगा और जमीन संबंधी जो विवाद होते हैं, उसमें भी कमी आएगी।

Share This Article