बॉयफ्रेंड संग चलती बाइक पर युवती ने की स्टंटबाजी, अब लगेगा लंबा चूना…!

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.1k Views
2 Min Read

Muzaffarpur Viral Video: मुजफ्फरपुर में एक युवती की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रही है। दरअसल मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां हाईवे पर युवती ने रील्स बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में प्रेमी बाइक चला रहा है और वह खुद पीछे चलती बाइक पर खड़ी होकर डांस करते दिख रही है। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में युवती हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुए दिख रही और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण दोनों युवक-युवती पर जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही लाइसेंस और बाइक के कागजातों की जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि युवती और उसके ब्वॉय फ्रेंड का अलग-अलग धाराओं में चालान काटा जाएगा, परिवहन एक्ट के तहत चालान की राशि 50 हजार तक हो सकती है। एक तो गलत तरीके से बगैर नंबर प्लेट की बाइक चलाना, खतरनाक ड्राइविंग बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाना और नियम तोड़ने के इस कृत्य को प्रचारित करने के लिए वीडियो वायरल करने को लेकर चालान लगेगा। इसके अलावा दोनों का लाइसेंस और गाड़ी के कागजात की जांच की जाएगी।

इसी युवती का सिटी पार्क में पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर पिस्टल के साथ रील्स वायरल हुआ था, तब युवती और उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जांच में पता चला था कि रील्स में दिख रहा पिस्टल खिलौना था, हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उससे माफी वाला वीडियो बनवाया था, जिसमें युवती और उसका दोस्त यह कह रहे थे कि आगे इस तरह कानून तोड़ता हुआ कोई रील्स या वीडियो नहीं बनाएंगे। लेकिन एक बार फिर कानून का उल्लंघन करते युवक और युवती गाड़ी पर स्टंट करते हुए रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

Share This Article