जल्द बिहार आएंगे बागेश्वर बाबा, पितृपक्ष के मौके पर सुनाएंगे कथा

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
3k Views
2 Min Read

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फिर से बिहार आ रहे हैं। इस बार बागेश्वर बाबा की कथा बिहार के गया में होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस कथा का आयोजन बागेश्वर धाम की तरफ से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बिहार के गया में पितृ पक्ष के दौरान 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बागेश्वर पीठ के भक्तों की ओर से ‘पितृशांति’ ‘पितृ तर्पण’ ‘त्रिपंडी श्राद्ध’ किया जाएगा। गया में पितृपक्ष के दौरान पंडित ब्रीद कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय कथा करेंगे।

बता दें इससे पहले भी पिछले साल पितृ पक्ष के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा गया में होने वाली थी। लेकिन, जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण वह सार्वजनिक रूप से कथा नहीं कर पाए थे। पिछली बार उनके मंदिर प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी। लेकिन, इस बार फिर से गया में उनके कथा की भव्य तैयारी की जा रही है। बता दें कि जब पहली बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार पहुंचे थे, तब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु उनको देखने और उनकी कथा सुनने पटना पहुंचे थे।

गया में होने वाली कथा की जानकारी उनके ऑफिस की ओर से दी गयी है। इस संबंध में संदेश जारी कर लिखा गया- ”अनंत खुशखबरी…धर्मयात्रा के इस कारवे में पूज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इस पितृपक्ष में गया (बिहार) में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “पितृशांति” “पितृ तर्पण” “त्रिपंडी श्राद्ध” बागेश्वर पीठ के भक्तों द्वारा किया जाएगा। इसकी पुरी व्यवस्था बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा की जाएगी। पूज्य सरकार का त्रिदिवसीय प्रवचन और पूज्य सरकार की पावन उपस्थिति भी वहां होगी। इस कार्यक्रम में जो भी भक्त सम्मलित होना चाहते हैं और विशेष जानकारी चाहते है दिए गए नंबर (9244764199, 7869920508) पर बात करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें”।

Share This Article