भागलपुर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, हथियार बनाने का उपकरण के साथ चार गिरफ्तार

sweetysharma
812 Views
1 Min Read

भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती मुहल्ले से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। बता दें कि 12 फरवरी को वरीय पुलिस अधीक्षक को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मिनीगन फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली ,सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम द्वारा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा के पास स्थित मो० सलाउद्दीन के घर विधिवत् छापामारी की गई।

 

वही इस मामले में कुल 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे मोहम्मद सलाउद्दीन, राजा उर्फ़ तनवीर मोहम्मद फैसल रहमान और मोहम्मद आसिफ है, इस मिनी गन फैक्ट्री के उद्वेदन में पुलिस ने रिवाल्वर कारतूस देसी कट्टा एयर गन दुनाली बंदूक मैगजीन ग्राइंडर ड्रिलिंग मशीन के अलावे हथियार तैयार करने वाले कई सामान को जप्त किया, वही चारों अपराधियों से और भी पूछताछ जारी है।

 

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article