विधवा चाची से भतीजे का अफेयर, प्रेग्नेंट होने के बाद बवाल..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
614 Views
2 Min Read

Samstipur Crime News: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक भतीजे ने शादी की बात कहकर अपनी विधवा चाची के साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता गर्भवती है, दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन युवक के परिजनों ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

मंगलवार को पंचायत लगी, जहां दोनों को बुलाया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और दोनों के परिजन भी मौजूद थे, पंचायत में आरोपी युवक के परिजनों ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस डायल 112 को घटना की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस ने चाची और भतीजे को अभिरक्षा में ले लिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला 7 माह की गर्भवती है। डेढ़ साल पहले महिला के पति की किसी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। महिला के तीन बच्चे (दो पुत्र और एक पुत्री) हैं। पति की मौत के बाद काम के बहाने भतीजा चाची के पास आता-जाता था, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने चाची को शादी झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक महीने पहले परिजनों को पता चला कि महिला गर्भवती है।

Share This Article