भागलपुर में आग में झुलस जाने से एक युवती की इलाज के दौरान हुई मौत, दूसरे युवती की हालत नाजुक

sweetysharma
1.7k Views
1 Min Read

भागलपुर: जिले के नवगछिया के खरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन बिशनपुरिया में आग तपने के दौरान दो युवती आग में झुलस गई, जिसमें एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरी युवती अभी भी मायागंज अस्पताल में इलाजरत है। हलांकि घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

वही इस घटना को लेकर मृत्यक के भाई ने बताया कि यह सभी बोरसी में आग ताप रहे थे इसी दरमियान आग कैसे और कब लगी किसी को कुछ पता नहीं चला जिसके बाद दोनों युवती आग में झुलस गई। शोरगुल की आवाज सुनते ही आपस-पास के लोग मौके पर जुटे और इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक ने दम तोड़ दिया जबकि दुशरी युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article