Bihar News: नालंदा में किसान को गोली मारकर हत्या, खेत पटवन के लिए जाते वक्त मारी 4 गोलियां

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
812 Views
1 Min Read

Nalanda : नालंदा में एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना गोकुलपुर थाना क्षेत्र इलाके के पकड़िया बीघा गांव की है। खेत पटवन करने जा रहे किसान संतोष यादव को गांव के ही बदमाशों ने गोलियों से भून दिया।

दरअसल देर रात संतोष यादव अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ पकड़िया बीघा खेत पटवन करने जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए गांव के ही दो बदमाशों ने संतोष यादव को घेरकर ताबड़तोड उसके ऊपर चार गोलियां बरसा दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज को सुनकर ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचते तब तक किसान ने दम तोड़ दिया था। वही इस घटना के पीछे रुपए लेनदेन की बात सामने आ रही है। परिजनों ने बताया कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर गोकुलपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ। सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article