गांधी जयंती के दिन पार्टी बनाएंगे PK, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतारेंगे उम्मीदवार!

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.1k Views
2 Min Read

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी भी चुनाव लडेगी, इसकी घोषणा खुद PK ने की है। प्रशांत किशोर ने रविवार को जन सुराज की राज्य स्तरीय कार्यशाला में ऐलान करते हुए कहा है कि गांधी जयंती यानि 2 अक्टूबर को वे अपनी पार्टी बनाएंगे और उनकी पार्टी बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

लोग मिलकर बनाएंगे पार्टी:

पार्टी बनाने से पहले पटना के बापू सभागार में जन सुराज के कार्यकर्ताओं की सभा बुलाई गई थी, इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘पार्टी का नेता कौन होगा, ये भी लोग तय करेंगे। जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति की नहीं है, बल्कि ये पार्टी बिहार के लोगों की है इसलिए लोगों का हक है कि वे इसे मिलकर बनाएं।

पहले भी की जा चुकी है पार्टी बनाने की घोषणा:

इससे पहले 10 जून को पटना में जन सुराज के एक कार्यक्रम में तीन प्रस्ताव लाए गए थे, जिन पर वहां मौजूद लोगों ने सहमति जताई थी। इन प्रस्तावों में एक प्रस्ताव जन सुराज को राजनीतिक पार्टी घोषित करने को लेकर था, जिस पर सभी लोगों ने कहा था कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाया जाए।

Share This Article