Lalu Prasad ने प्रोफेसर मनोज कुमार झा एवं संजय यादव को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

sweetysharma
1.3k Views
1 Min Read

पटना: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोपरांत राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा एवं संजय कुमार यादव को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया। इस आशय की जानकारी राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।

राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर दी बधाई

बता दें कि राजद की ओर से प्रोफेसर मनोज कुमार झा एवं संजय यादव को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद कामरान, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी को राज्यसभा में मजबूती मिलेगी।

Share This Article