महिला फरियादी के सामने अर्धनग्न अवस्था में दिखे दरोगा जी, यहां देखें वायरल तस्वीर

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
641 Views
2 Min Read

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना में डायल 112 में पदस्थापित दारोगा उमेश तिवारी का बिना कपड़े में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद एसपी विनय तिवारी ने उन्हें लाइन हाजिर किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन से भी पूरे मामले को लेकर जवाब तलब किया गया है। दारोगा उमेश तिवारी को लाइन हाजिर किए जाने की बात शहर के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, दलसिंहसराय थाने में डायल 112 पर तैनात दरोगा उमेश तिवारी की कई फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां वह थाना परिसर में अर्धनग्न (गंजी में) होकर थाना पर आई महिला फरयादीयों से फरियाद सुन रहे हैं। इतना ही नहीं इसके साथ कई और फोटो भी इंटरनेट के सोशल मीडिया पर चल रही है। इसमें दिख रहा है कि वह थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार वाली पोर्टिको में अर्धनग्न कपड़ों में डेस्क के ऊपर दोनों पैर उठा कर बैठे हैं।

फोटो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उन पर राह चलते लड़कियों को रोककर इधर-उधर टच करने का भी आरोप लगाया है। उसकी भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डायल 112 पर तैनात दारोगा उमेश तिवारी दलसिंहसराय में आए दिन अपने उट-पटांग रवैए के कारण सुर्खियों में रहते हैं। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर चल रही दारोगा की फोटो को लेकर बताया कि फोटो मेरे संज्ञान में आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दारोगा पर उचित कार्रवाई होगी। एसपी विनय तिवारी ने उन्हें लाइन हाजिर करते हुए मामले में खानापूर्ति कर दी है।

Share This Article