Patna: पंडारक के मध्य विद्यालय सहनौरा में दीक्षांत समारोह का आयोजन, छात्र-छात्राओं को दिया गया सर्टिफिकेट

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.2k Views
1 Min Read

Patna: पंडारक प्रखंड के मध्य विद्यालय सहनौरा में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमति सुशीला देवी के निर्देश के आलोक में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक नीतू कुमारी ने की।

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी कार्यक्रम के इस मौके पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक, ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने एवं बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। साथ ही कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षक नवीन कुमार, अमित कुमार, शिक्षिका बबीता कुमारी, रेणु कुमारी,अभिलाषा कुमारी, ममता कुमारी, शबनम तहसीन, पूजा कुमारी, रीना सहाय, संगीता कुमारी, शलीना परवीन, मीनाक्षी देवी, रेखा कुमारी, शिक्षा सेवक विनोद कुमार की सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article