Bihar Weather Update: आज 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश! जानिए अपने शहर के हाल..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
515 Views
2 Min Read

Bihar Weather News Hindi: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, बुधवार को राजधानी पटना समेत राज्य में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। इधर मौसम विभाग ने गुरुवार को 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इनमें औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल हैं। इसके अलावा कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, इसी के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र का विकसित होने के साथ प्रदेश में गरज-तड़क के साथ वर्षा होगी। गुरुवार को पांच जिलों के औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई एवं बांका में बहुत भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पटना समेत अन्य जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी से हल्की वर्षा दर्ज की गई। मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में सर्वाधिक वर्षा 163.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को छपरा, बांका को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी पुपरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद के कुटुंबा में 151.4 मिमी, बक्सर के इटराही में 139.2 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 124.0 मिमी, सुपौल में 120.5 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 104.8 मिमी, बक्सर में 100.6 मिमी, रोहतास के दिनारा में 98.2 मिमी, औरंगाबाद के ओबरा में 92.6 मिमी, मधेपुरा में 76.8 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 68.4 मिमी, औरंगाबाद के देव में 65.6 मिमी, बक्सर के राजपुर में 65.0 मिमी, नवादा में 60.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Share This Article