विधान परिषद् सीट पर भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, नहीं मिला संजय और शाहनवाज को मौका…

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.2k Views
2 Min Read

पटना: बिहार विधान परिषद् चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से पुनः पूर्व मंत्री और वरीय नेता मंगल पांडेय को मौका दिया है। वहीं लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन और संजय पासवान को इस बार विधान परिषद् नहीं भेजा जाएगा। दरअसल चर्चा है कि शाहनवाज हुसैन को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। हालांकि, भाजपा या शाहनवाज हुसैन की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया गया है।

एक नजर भाजपा प्रत्याशियों पर

भाजपा के दिग्गज नेता के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की पहचान है। वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। बता दें कि राजपूत जाति से आने वालीं अनामिका सिंह पार्टी के पुरानी नेत्री है। वह महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इधर, लाल मोहन गुप्ता अति पिछड़े वर्ग के तांती जाति से आते हैं। इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से ही रहा हैं। साथ ही आएसएस के साथ भी इनका काफी बेहतर संबंध हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसर भाजपा लोकसभा चुनाव में वोट बैंक को देखते हुए ऐसा फैसला लिया है।

Share This Article