सीतामढ़ी में BJP नेता की गोली मारकर ह’त्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
398 Views
2 Min Read

सीतामढ़ी के महिंद्रावाडा में बुधवार की रात एक BJP नेता की बदमाशों ने गोली मारकर ह’त्या कर दी। घटना महिंदवारा थाना क्षेत्र के मौना गांव की है। मृत’क की पहचान मौना गांव निवासी भरत साह के बेटे राजेश कुमार साह(35) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राजेश भाजपा युवा मोर्चा के कोआही मंडल का पूर्व में अध्यक्ष रह चुके थे।

फिलहाल वह भाजपा के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे और अपने दरवाजे पर ही सीएसपी और कैफे चलाते थे। जहां बुधवार की रात वह अपने कैफे में बैठे थे, इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और राजेश पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

जहां लोगों को आता देख बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजन उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई। ग्रामीणों की माने तो राजेश के परिवार का मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के सलेमापुर गांव निवासी राधामोहन राय से पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी।

प्रभारी थानाध्यक्ष यादवेन्दु कुमार सिंह ने घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की आशंका जताते हुए कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article