Prabhat Jha Death: बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
532 Views
2 Min Read

Prabhat Jha Death: बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया, वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 67 वर्षीय प्रभात झा को एक महीने पहले दिल्ली में गहन उपचार के लिए भर्ती कराया गया था,अब आज बिहार के उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रभात झा के शव को विशेष विमान से शाम सीतामढ़ी लाया जाएगा।

प्रभात झा जब अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब उनसे मिलने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल अब डॉ. मोहन यादव ने प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोहन यादव ने लिखा कि ‘भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी, आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति!’

दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में प्रभात झा के करियर शुरूआत हुई, इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए। 2010 में प्रभात झा पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने और 2008 में वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। प्रभात झा 2020 तक राज्यसभा में रहे, उन्होंने 2015 में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

Share This Article