सिदो कान्हु की धरती से होगी भाजपा के संकल्प की सिद्धि-लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
589 Views
5 Min Read

झारखंड: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा में मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रेसवार्ता कर झारखंड की 14लोकसभा सीट पर एन डी ए की जीत का दावा किया वही राज्य के ठगबंधन सरकार एवम इंडी एलायंस पर बड़ा हमला भी बोला। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि झारखंड में दो क्रांति महत्वपूर्ण है जिसमे भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान एवम अमर शहीद सिदो कान्हु का हुल शामिल है।कहा कि जून महीना संथाल हुल क्रांति का महीना है।संथाल समाज कांग्रेस झामुमो मुक्त झारखंड केलिए हुल करने केलिए तैयार है।

वाजपेयी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति से संथाल समाज के अस्तित्व पर संकट के बादल छाए हुए हैं।बांग्लादेशी घुसपैठियों से केवल डेमोग्राफी नही बदली बल्कि जमीन और जमीर दोनो की हो रही लूट हुई। विशिष्ट संस्कृति ही संथाल समाज की पहचान जिसे समाप्त करने की कोशिश राज्य सरकार के संरक्षण में हो रहा है।झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन वोट बैंक के कारण संथाल की अस्मिता और पहचान को मिटा रहे हैं। कहा कि अपनी सत्ता को बचाने केलिए इंडी ठगबंधन ने संथाल परगना को घुसपैठियों के हाथों गिरवी रख दी है। कहा कि आदिवासी समाज की जमीन लव जिहाद के माध्यम से घुसपैठिए लूट रहे हैं।कांग्रेस झामुमो के संरक्षण में घुसपैठियों के राशनकार्ड,आधार कार्ड,वोटर आईडी बनाए जा रहे।

कहा कि दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है।खान खनिज,पत्थर कोयला बालू की लूट हो रही है।केवल साहेबगंज जिला में एक हजार करोड़ से अधिक के घोटाले उजागर हुए हैं ये सबको पता है। आज भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में है। सरकार के मंत्री आलमगीर आलम जेल में हैं। कई आइएएस अधिकारी जेल में हैं। और कई जाने की कतार में खड़े दिखाई दे रहे। कहा कि इंडी एलायंस के नेता चोरी और सीनाजोरी दोनो कर रहे। भ्रष्टाचार को भी जाति धर्म समुदाय से जोड़कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे।जबकि जनता इनकी चालाकी खूब समझ रही है।

4जून के बाद भ्रष्ट राज्य सरकार की उल्टी गिनती होगी शुरू

कहा कि आज जनता मोदी सरकार के विकास कार्य चाहे देवघर में एम्स की स्थापना हो,एयरपोर्ट हो या रेलवे की सुविधा हो, हाईवे का निर्माण,गंगा नदी पर साहेबगंज में पुल का निर्माण जैसे कार्यों को देख रही है।साथ ही दूसरी ओर भाजपा की राज्य सरकार में किए गए विकास कार्यों को याद कर रही है। कहा कि जनता कांग्रेस झामुमो सरकार की नियत और नीति को परख चुकी है।जनता समझ गई है कि झामुमो कांग्रेस को सत्ता केवल लूटने और कमाने केलिए चाहिए जबकि भाजपा विकास केलिए संकल्पित और समर्पित है।जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है।

कहा कि जिस प्रकार से मोदी जी की सभाओं में लाखों की भीड़ तपती गर्मी में सुनने केलिए उमड़ी वह दृश्य जनता के मिजाज को समझने केलिए काफी है। कहा कि 1जून को वोट के माध्यम से जो हुल संथाल की धरती से होगा वह भ्रष्टाचार , लूट ,लव जिहाद,लैंड जिहाद,घुसपैठ,तुष्टिकरण के खिलाफ होगा। डॉ वाजपेयी ने कहा कि 4जून के बाद देश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कारवाई और तेज होगी,भाजपा कभी भी झारखंड को लूट और घुसपैठ की भूमि नही बनने देगी। घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर किया जाएगा।

कहा कि झारखंड की भ्रष्ट,निकम्मी और लूट में शामिल राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। इंडी ठगबंधन में कुर्सी की लड़ाई सामने आएगी। हेमंत सोरेन जेल में हैं,चंपई सोरेन सत्ता में हैं और कल्पना सोरेन जी सत्ता के रास्ते में हैं। इसी संघर्ष के बीच राज्य में विकास केलिए समर्पित मजबूत और ईमानदार एन डी ए सरकार का मार्ग भी प्रशस्त होगा। वही  प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Share This Article