सीएम नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ में की चादरपोशी, अमन-चैन की दुआ मांगी

HD News Desk
1.1k Views
1 Min Read

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  शुक्रवार को फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह-ए-मुजीबिया में उर्स के मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।

इस अवसर पर खानकाह-ए-मुजीबिया के हाफिज मो. नइमुद्दीन मुजीबी ने मुख्यमंत्री से राज्य की सुख, शांति और समृद्धि के लिए दुआ कराई।

पीर सज्जादानशीं से मुलाकात हुई

चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री का अभिनंदन

खानकाह-ए-मुजीबिया के प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, पूर्व मंत्री श्याम रजक, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष मो. आफताब आलम, खानकाह-ए-मुजीबिया के सचिव मो. मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी, पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article