’24 घंटे में सारे क्रिमिनल्स को पकड़ के दिखांएंगे पप्पू यादव’

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
491 Views
2 Min Read

पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई 3.71 करोड़ की डकैती पर अब निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि ‘दिनदहाड़े तनिष्क के शो रूम को लूट लिया जाता है, ज़िला पुलिस मौज में है। वह सिर्फ़ जाति समुदाय के आधार पर निर्दोष लोगों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को फंसाती है अपराधियों के सामने नतमस्तक है। आज तक भवानीपुर व्यवसायी हत्याकांड के असली अपराधी पकड़े नहीं गए।

पूर्णिया पुलिस नकारा और अपराधियों की संरक्षक बन गई’

पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार से कहा है कि ‘आपकी पूर्णिया पुलिस नकारा और अपराधियों की संरक्षक बन गई है।यह पूर्णिया में अमन-चैन क़ायम करने में बिल्कुल अयोग्य है। आप अनुमति दें तो जनसहयोग से पूर्णिया से अपराधियों का सफाया कर दूंगा। 24 घंटे में सारे क्रिमिनल पूर्णिया कटिहार की परिधि से बाहर हो जाएंगे।’

7 अपराधियों ने तनिष्क ज्वेलर्स में डकैती की थी
दरअसल शुक्रवार को पूर्णिया में 7 अपराधियों ने तनिष्क ज्वेलर्स में दिनदहाड़े सभी कर्मचारियों को बंधक बनाकर साढ़े 3 करोड़ रुपये से ज्यादा के हीरे और सोने के आभूषण की डकैती की थी। घटना के समय तनिष्क ज्वेलर्स के गार्ड के पास बंदूक भी नहीं थी, हालांकि अपराधियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं लेकिन अभी तक पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाई है।
Share This Article