लालू परिवार के करीबी सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ़्तार, कई ठिकानों से 2 करोड़ कैश बरामद

sweetysharma
708 Views
1 Min Read

बिहार: लालू प्रसाद यादव के करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रॉडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के बाद शनिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि सुभाष यादव के ठिकानों पर शनिवार को ईडी ने छापेमारी की थी। उनके यहां दो करोड रुपए कैश बरामद हुए थे। वे राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं और इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

Share This Article