IPS Transfer: बिहार में एक बार फिर आईपीएस का तबादला, देखिये लिस्ट

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.1k Views
1 Min Read

पटना: बिहार में एक बार फिर आईपीएस का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है। चंदन कुमार कुशवाहा अभी गृह रक्षा वाहिनी में कमांडेंट के पद पर थे। वहीं हर किशोर राय को वैशाली में एसपी नियुक्त किया गया है। जबकि काम्या मिश्रा को दरभंगा के ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात किया गया है। वही सागर कुमार को किशनगंज में एसपी नियुक्त किया गया है। जबकि राजेंद्र कुमार भील अरवल में एसपी बनाए गए हैं।

Share This Article