By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The HD News
  • About us
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
  • होम
  • सियासत
    • ब्यूरोक्रेसी
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ⁠ब्रेकिंग
  • ओपिनियन
    • इंटरव्यू
  • क्राइम
  • कारोबार
    • रियल एस्टेट
  • तकनीकी
    • गैजेट
  • यूथ
    • रोजगार
  • खेल
  • लीगल/कोर्ट
  • राशिफल
    • पंचांग
    • ⁠धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
    • फोटो
    • वीडियो
  • लाइफ स्टाइल
    • ⁠ग्लैमर
    • ⁠हेल्थ लाइव
Font ResizerAa
The HD NewsThe HD News
  • ओपिनियन
  • इंटरव्यू
  • रोजगार
  • कला संस्कृति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खास खबर
  • खेल
  • गैजेट
  • ट्रेंडिंग
  • तकनीकी
  • ⁠धर्म / अध्यात्म
  • ब्यूरोक्रेसी
  • ⁠ब्रेकिंग
  • यूथ
  • राशिफल
  • पंचांग
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • ⁠ग्लैमर
  • ⁠हेल्थ लाइव
  • लीगल/कोर्ट
  • लेटेस्ट न्यूज
  • साहित्य
  • सियासत
  • सोशल मीडिया
  • फोटो
  • वीडियो
Search
  • Categories
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Follow US
क्राइम

ED की छापेमारी पूरी, गुलाब यादव के खाते में चार करोड़; पटना SSP बोले-IAS, पूर्व मंत्री पर गैंगरेप का आरोप सही

Prashant Kumar
Last updated: July 18, 2024 11:17 am
By Prashant Kumar - Content Editor
623 Views
Share
4 Min Read
ED
SHARE

ED की पूर्व विधायक गुलाब यादव और आईएएस अधिकारी संजीव हंस के यहां छापे की कार्रवाई करीब 30 घंटे बाद खत्म हो गई है। सूत्रों के अनुसार, अपनी जांच के दौरान ईडी ने कई बेशकीमती घड़ियां, जमीन और अन्य संपत्ति में निवेश के दस्तावेज जब्त किए हैं। पंजाब, गोवा के साथ कुछ अन्य शहरों में भी संपत्ति की जानकारी मिली है।

दरअसल, सीनियर IAS संजीव हंस और झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर रूपसपुर थाने में दर्ज गैंगरेप केस को जांच में सही पाया गया है। इन दोनों पर एक महिला वकील ने रेप का आरोप लगाते हुए रूपसपुर थाने में पिछले साल केस दर्ज कराया था। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है।

SSP राजीव मिश्रा ने रिपोर्ट टू में रूपसपुर थाने में दर्ज कांड सं. 18/23 को सही करार दिया। हालांकि पटना हाईकोर्ट ने संजीव हंस और गुलाब यादव पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर रोक लगा रखी है। संजीव और गुलाब दोनों ने हाईकोर्ट में रूपसपुर थाना में दर्ज FIR को निरस्त करने के लिए क्रिमनल रिट याचिका दायर की है।

वहीं IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के 21 ठिकानों पर ED की छापेमारी 30 घंटे बाद बुधवार को खत्म हो गई। ED को IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के यहां से जो कागजात मिले, उसमें कारोबार से संबंधित बैंक एकाउंट, संपत्ति के कागज, पैसे के लेनदेन के कागजात, कारोबार से जुड़े लोगों के साथ ही अन्य सूचनाओं की जानकारी मिली। बेशकीमती घड़ियां, सोना और प्रॉपर्टी के पेपर मिले हैं। दोनों ठेका और ट्रांसफर में भी साझेदार थे।

संपत्ति का कुल मूल्य कितना है और किसके नाम पर है यह संपत्ति इसकी पुष्टि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नहीं की गई है। पूर्व विधायक के बैंक में जमा चार करोड़ रुपये की जानकारी भी सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने विभिन्न स्तरों से मिली जानकारियां के बाद मनी फॉर लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में पूर्व विधायक और आईएएस अधिकारी के आवास पर छापा मारा था। छापामारी पटना के अलावा, झंझारपुर, पुणे, महाराष्ट्र समेत कुल 12 स्थानों पर की गई थी। आईएएस अधिकारी के यहां जांच मंगलवार को ही कुछ घंटों के बाद समाप्त हो गई थी। जबकि गुलाब यादव के यहां छापामारी बुधवार को समाप्त हुई।

बता दें कि पीड़ित का आरोप है कि फरवरी 2016 को पटना के गर्दनीबाग में रहने वाले एक सीनियर वकील के यहां गुलाब यादव से परिचय हुआ था। गुलाब ने राज्य महिला आयोग में सदस्य बनाने का झांसा देकर आवास पर बुलाया। आवास में उसने पिस्टल के बल पर रेप किया। पीड़िता ने केस की तैयारी कर ली थी। इसके बाद विधायक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर कहा कि दोनों पति-पत्नी हैं। फिर विधायक ने पुणे बुलाया। वहां विधायक ने मेरा परिचय IAS हंस से कराया। दोनों ने लंच के दौरान नशीला पदार्थ खिलाने के बाद गैंग रेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया जाता था। इसके बाद दिल्ली में दो बार गैंगरेप किया। गुलाब के साथ संजीव भी रहते थे।

TAGGED:#Biharbihar newsED raid Gulab Yadav account 4 croreED raid Gulab Yadav account 4 crore Patna SSP said IAS former minister allegation of gang rape trueformer minister allegation of gang rape trueIAS former minister allegation of gang rapePatna SSP said IAS former minister allegation of gang rape true
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

You Might Also Like

क्राइमलेटेस्ट न्यूज

Bihar News: बेतिया में छात्रा ने कोचिंग में किया सुसाइड, टीचर से करना चाहती थी लव मैरिज

By Prashant Kumar
क्राइमखास खबरट्रेंडिंग⁠ब्रेकिंग

गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने विधायकों को लिखा था पत्र, परिवार का ख्याल रखने की कही थी बात…

By sweetysharma
बिहार
मौसम

बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, 12 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

By Prashant Kumar
लेटेस्ट न्यूज

ब्रजेश मुख्य सचिव और चैतन्य बने विकास आयुक्त, आमिर को विद्युत आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी

By sweetysharma

About us

The HD News is a Renowned News & Media organization operated from Bihar & Jharkhand. Read latest hindi news, political news, and various articles in entertainment, gadgets, health and technology. Subscribe to our news portal for daily news updates.

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Accessibility Statement
  • Contact US
  • Feedback
  • Advertisement
More Info
  • About us
  • Advertisement
  • Contact us

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. The HD News. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?