RCP सिंह ने स्पेशल स्टेटस पर दिया बयान, बोले-विशेष राज्य की मांग छोड़ वाजिब हक दिलाने का प्रयास करें

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
695 Views
2 Min Read

बिहार में स्पेशल स्टेटस को लेकर राजनीति तेज हो गई है। अब इस मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता RCP सिंह ने अपना बयान दिया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि अब एनडीए के नेताओं को विशेष दर्जा या विशेष पैकेज की मांग छोड़ देनी चाहिए। इसके बदले राज्य के विकास के लिए केंद्र से वाजिब हक दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि केंद्र सरकार में बिहार के आठ मंत्री शामिल हैं। सबके पास रोजगार बढ़ाने वाला विभाग है। कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को चाहिए कि वे राज्य में मेगा टेक्सटाइल्स पार्क विकसित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के उपायों पर विचार करने के लिए एक कमिटी बनाए। संवाद के बिना राजनीति नहीं होती है। नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद जरूरी है।

आरसीपी सोमवार को गृह प्रवेश के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि अपना आवास नहीं रहने के कारण 2022 से उनका पटना आना जाना कम हो गया था। अब अपना आवास हो गया है। नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे। वहीं, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. कन्हैया सिंह, पूर्व विधायक डा. आरआर कनौजिया, डा. विपीन यादव, डा. प्रभात चन्द्र, प्रवीण चंद्रवंशी, विशन कुमार बिट्टू, अमर सिन्हा एवं प्रीतम सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता आरसीपी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

Share This Article