बिहार में एक बार फिर से लौट हीट वेव, पटना में तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
763 Views
2 Min Read

बिहार में फिर मौसम बदल गया है। जहां बिहार के कुछ जिला में बारिश के बाद तापमान में कमी आई थी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, फिर गर्मी बढ़ने लगी। ऐसे में लोग अब फिर से गर्मी से परेशान होने लगे हैं। दो-तीन दिनों की राहत के बाद मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में हॉट-डे और उमस भरी गर्मी का अनुमान है।

आज रोहतास, औरंगाबाद समेत चार जिलों में लू की चेतावनी है। वहीं वैशाली, डेहरी, भोजपुर,औरंगाबाद, गोपालगंज, अरवल, विक्रमगंज, मुंगेर, बक्सर और शेखपुरा का अधिकतम पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। पटना में भी तापमान 42 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मानसून ने राज्य में दस्तक तो 20 जून को ही दे दी लेकिन रक्सौल में ही ठिठका हुआ है। पूरा बिहार कवर नहीं हुआ है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुणाल कौशिक ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में बिहार के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है। प्री-मानसून बारिश तो हुई ही नहीं।

वैशाली में रविवार को सीवियर हीट वेव की स्थिति रही। अगले 24 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद पारा 4 डिग्री तक गिरेगा। पटना में अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। पूरे दिन चिलचिलाती धूप निकलेगी और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे। अधिकतम तापमान 35 से 40 और न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में पटना में बारिश होने की उम्मीद है।

Share This Article