बिहार में मौसम का बदला मिजाज, 5 जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
689 Views
2 Min Read

बिहार में मानसून की एंट्री के साथ ही इसका असर दिखने लगा है। बांका, बेतिया, बगहा और लखीसराय में आज बारिश हुई है। पटना, नालंदा, गया, मुंगेर, जहानाबाद समेत पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है। 5 जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली से भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। इधर, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में कमला नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी पर बना चचरी पुल बह गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से इस पुल को बनाया था और इसका नाम अंबानी पुल रखा रखा था।

पुल नहीं होने की वजह से लोग आने-जाने के लिए नाव की सवारी कर रहे हैं। नेपाल के तराई इलाके में लगातार बारिश होने से कमला नदी के जलस्तर बढ़ोतरी हो रही है। सीवान के मैरवा प्रखंड क्षेत्र के नवादा गांव में चूहों ने बांध में छेद कर दिया। जिसकी वजह से 5 एकड़ में लगी फसल डूब गई। दरभंगा में कमला नदी का जलस्तर बढ़ने से चचरी पुल बह गया है। आने-जाने के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। सीवान में मैरवा प्रखंड के नवादा गांव में नहर में चूहों ने छेद कर दिया। जिसके बाद पानी खेत में घुस गया है।

मानसून की एंट्री के साथ अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पारा गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को भोजपुर सबसे गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा।

Share This Article