पटना विश्वविद्यालय एवं छात्र जन-परिषद के सैंकड़ों नेताओं ने प्रिया राज के नेतृत्व में राजद की सदस्यता ग्रहण की: एजाज अहमद

sweetysharma
571 Views
2 Min Read

पटना: बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पटना विश्वविद्यालय एवं छात्र जन परिषद के सैकड़ो समर्थकों के साथ जुझारू नेत्री प्रिया राज ने आज राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला  यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, डॉ उर्मिला ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नेताओं के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।
इनके अलावा सदस्यता ग्रहण करने वालों में रवि भूषण कुमार, रणजीत यादव,  सौरव कुमार,  रूपम कुमारी, अलका ठाकुर , पूजा कुमारी,  लव कुमार, प्रभात कुमार, रिशांक कुमार, नीतीश कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र जन परिषद तथा पटना विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी को सदस्यता रसीद देकर तथा पार्टी का प्रतीक गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय जनता दल के नीतियों, विचारों के साथ सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चलने की बात की जा रही है

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नीतियों, विचारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर विश्वास करके बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और समाज केराष्ट्रीय जनता दल के नीतियों, विचारों के साथ राजद के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि राजद की नीतियां सभी वर्गों और लोगों को साथ लेकर चलने तथा सभी को सम्मान देने की रही है जो सरजमीन पर दिख भी रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो सुबोध कुमार मेहता, डॉक्टर करुणा सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल साहनी, प्रदेश महासचिव श्री बल्ली यादव, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य नेतागण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Share This Article