6 अक्टूबर को सहरसा दौरे पर रहेंगे सीएम नीतीश, तैयारी को लेकर अलर्ट पर प्रशासन

HD News Desk
569 Views
1 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 अक्टूबर को सहरसा के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार6 अक्टूबर को सहरसा के दौरे पर आ रहे

मुख्य कार्यक्रम स्थल स्टेडियम परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा एसपी हिमांशु समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार ले रही है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान कोसीवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिलने वाली है।

मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें शामिल हैं:

  • बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास

  • मेनहा गांव में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला

  • सहरसा हवाई अड्डा विस्तारीकरण योजना

  • और कई अन्य विकासात्मक योजनाएं

मुख्यमंत्री का यह दौरा कोसी क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन से लेकर आमजन तक सभी में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article