दहेज को लेकर पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी को पीट-पीट कर किया हत्या

HD News Desk
487 Views
2 Min Read

सहरसा, एचडी न्यूज।  सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र मे एक नवविवाहिता की मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने दहेज़ मेँ  बाईक की डिमांड पूरी नही किये जाने पर लात- घुसो से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हाँलाकि, घटना के बाद सुसराल पक्ष के सभी सदस्य फरार है। वही पुलिस शव को कब्जे मेँ लेकर कानूनी कार्रवाई मे जुटी है।

बाइक की मांग ना पूरी होने पर पत्नी की हत्या की 

मृतका की पहचान मो नौशाद की 23 वर्षीय पत्नी अनीशा खातून के रूप में हुई है। वह पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई थी और गर्व मेँ पाँच महीने का मासूम पल रहा था। उसके चचेरे भाई नूर मोहम्मद ने बताया कि “मेरी बहन अनिषा खातून की शादी एक वर्ष पहले ही तय हुई थी। पती ने दहेज के रूप मेँ बाइक की मांग की थी।    जिसको लेकर नौशाद अक्सर दबाब बनाने के लिए प्रताड़ित करता रहता था। हमने मामले को सुलझाने के लिए समाज के गणमान्य लोगों को बैठा कर पंचायत की। लेकिन उसके पती ने लात- घुसा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी हमे  स्थानीय पड़ोसियों द्वारा मिली और पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। ससुराल पहुंचने पर सभी लोग फरार थे। परिजन ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article