खुशखबरी! 6वीं से 9वीं तक के छात्रों को मिलेगा 500 रुपए महीना, बस करना होगा ये काम..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
996 Views
2 Min Read

Indian Postal Department: बिहार के छात्रों के लिए एक खुशखबरी है, दरअसल 6वीं से 9वीं तक के स्टूडेंट्स को डाक विभाग 500 रुपए महीना छात्रवृत्ति देगा। ये स्कॉलरशिप दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत दी जाएगी, जिसमें सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूल के छात्र भी भाग ले सकेंगे। मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए शुरु की गई दीन दयाल स्पर्श योजना योजना का लाभ लेने के लिए मेधा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 6वीं से 9वीं तक के छात्र हिस्सा लेंगे। इसके बाद परीक्षा में पास करने वाले छात्रों को एक साल तक 5 सौ रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेंगे।

डाक विभाग की ओर से बताया गया है कि डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना शुरूआत मेधा परीक्षा के साथ होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरना होगा, इसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर रखी गई है। 9 सितंबर के बाद 30 सितंबर को मेधा जांच के लिए परीक्षा होगी।

डाक विभाग की ओर से मेधा परीक्षा का सिलेबस भी बताया गया है। बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि ‘परीक्षा 50 अंकों की होगी, इसमें डाक विभाग और डाक टिकट से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा करंट अफेयर, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल और संस्कृति से पांच-पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी अपने नजदीकी जिले के प्रधान डाकघर से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘ये परीक्षा बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग का काफी कारगर प्रयास साबित होगी, अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक मजबूरी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते। खासकर हाई स्कूल पहुंचते-पहुंचते उनकी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण छूट जाती है। गरीब परिवारों के बच्चे परिवार के सहयोग के लिए घर या बाहर के काम में लग जाते हैं।’

Share This Article