Jharkhand: जेल से हेमंत सोरेन का संदेश- पुराने नेताओं को पार्टी दे प्राथमिकता

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.3k Views
3 Min Read
लोकसभा चुनाव जेल से नहीं लडेंगे हेमंत सोरेन

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल से संदेश भिजवाया है कि टिकट बंटवारे में पार्टी को किन बातों का ध्यान रखना है। अब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किसी भी सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय है। JMM के हिस्से पांच सीटें आई हैं।

किन उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

JMM के हिस्से जो सीट आई हैं उनमें राजमहल, दुमका, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम की सीट है। जिन सीटों पर सहमति लगभग बन गई है। उनमें रामहल से विजय हांसदा, दुमका से स्टीफन मरांडी, गिरिडीह से मथुरा महतो, सिंहभूम से दशरथ गगराई, जमशेदपुर से सुनील महतो की बेटी स्नेहा महतो के नाम की चर्चा है। हालांकि, अब भी कई और नाम की चर्चा है। जब तक इन सीट पर आधिकारिक ऐलान नहीं होता तब तक कयास जारी रहेंगे।

कांग्रेस के कारण JMM सीट का ऐलान करने में कर रही देरी

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पहले ही कहा है कि जब तक कांग्रेस सभी सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं कर देती जेएमएम तब तक अपनी सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं करेगा। कांग्रेस चतरा और पलामू की सीट पर राजद के दावे के बाद अटकी है। पलामू सीट कांग्रेस के खाते में है, लेकिन राजद इस पर दावा कर रहा है।

क्या है सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से ही सीट बंटवारा और मौजूदा राजनीति पर नजर रख रहे हैं। जेल के अंदर से उन्होंने संदेश भिजवाया है। चंपाई सोरेन को भिजवाए संदेश में पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट देने की बात है।

भाजपा के कई नेताओं कांग्रेस ने अब तक दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लोहरदगा से सुखदेव भगत को कांग्रेस ने मौका दिया है जिस पर जेएमएम के चमरा लिंडा भी दावा कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि चमरा लिंडा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। जेएमएम वेट एंड वॉच की स्थिति में है।

Share This Article