90.39% रहा झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
787 Views
2 Min Read

झारखंड: एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार 90.39 फीसदी परिणाम रहा है। टॉप 3 में 4 लड़कियां हैं। सभी हजारीबाग की इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की हैं। जबकि झारखंड टॉपर ज्योत्सना ज्योति को 99.2% नंबर मिले हैं। सेकेंड टॉपर सना संजरी को 98.6% अंक मिले हैं। थर्ड टॉपर करिश्मा-सृष्टि सौम्या को 98.4% नंबर मिले हैं। 10वीं रिजल्ट में टॉप 10 में 44 छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इनमें से 19 छात्राएं हजारीबाग की इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की हैं।

रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार की रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91 रहा है। जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 89.70 रहा। बोर्ड का कहना है कि अगले 10 दिनों में 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर अनिल महतो ने कहा कि आम चुनाव को देखते हुए हम लोग इस बार जल्द ही रिजल्ट जारी कर रहे हैं। अन्य सालों के मुकाबले इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट हुआ है। इस साल मैट्रिक की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक ली गई थी। इसके लिए पूरे राज्य में 1238 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में लगभग 4,21,678 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.45 बजे से 1.05 बजे तक हुई थी।

बोर्ड ने कहा- 10 दिनों के अंदर 12वीं का रिजल्ट आएगा

झारखंड बोर्ड का कहना है कि 10 दिनों के अंदर 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। बीते साल तक मई में परिणाम जारी किए जाते थे परंतु इस साल अपने शेड्यूल समय से पहले ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंटर की परीक्षा के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में लगभग 7,66,500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Share This Article