केके पाठक फिर नई पोस्टिंग, सरकार ने राजस्व भूमि सुधार विभाग से राजस्व परिषद भेजा

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
681 Views
1 Min Read

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी केके पाठक को राजस्व बोर्ड का अध्यक्ष सह सदस्य बना दिया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। केके पाठक को बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

मालूम हो कि पिछले राज्य सरकार ने पिछले महीने केके पाठक का शिक्षा विभाग से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादला कर दिया था। वह अवकाश पर थे। पदभार ग्रहण करने में देर होने पर दीपक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया।

अधिसूचना के अनुसार, पाठक के पदभार ग्रहण करने के दिन से विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष सह सदस्य के पद से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अन्य अधिकारी कमलेश कुमार सिंह को निदेशक भू-अर्जन बनाया गया है। वे पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

Share This Article