बिहार में सीट बंटवारें में देरी पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, जानिए कब तक होगा कैबिनेट विस्तार

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
3.6k Views
2 Min Read

पाटना: बिहार में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है, सीट बंटवारे को लेकर उठ रहे सवालों पर हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पूर्ण विराम लगा दिया है। मीडिया से बात- चित करते हुए मांझी ने कहा की एक दो दिन में सीट बंटवारें को लेकर बैठक होगी, उसके बाद सब क्लियर हो जाएगा। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा और किसको कितनी सीटें मिलेगी। हमलोग सभी 40 सीटों पर चुनाव जीत रहें इससे अच्छी बात क्या होगी।

तेजस्वी के तंज पर मांझी का जवाब

वहीं, तेजस्वी के तंज पर भी मांझी ने जवाब दिया। जिसमें तेजस्वी ने कहा था एनडीए से पहले हम अपना कैंडिडेट बता देंगे। जिसपर मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। वो राज्य की पार्टी हैं और हमारे साथ ऐसी पार्टी है जो राज्य और देश दोनों जगह सरकार चला रही है तो सारी बातों को ध्यान में रखकर सबकुछ तय किया जाता है न, इसलिए वो हमसे पहले बता देंगे तो कोई बड़ी बात नहीं है।

जानिए कब तक होगा कैबिनेट विस्तार

बिहार कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर मांझी ने कहा कि कोई देरी नहीं हो रही है। सबकुछ समय से हो रहा है, कहीं कोई समस्या नहीं है। अभी जितने मंत्री हैं सभी लोग काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री विदेश जा रहे हैं और वो वापस 12 मार्च तक आएंगे, उसके बाद अंदाजा है कि 13 या 14 मार्च को कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।

 

Share This Article