नालंदा में ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एनएच-431 को किया जाम

sweetysharma
1.4k Views
1 Min Read

नालंदा: जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एनएच-431 पर धर्मपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिलसा थाना इलाके के गणीपुर निवासी बाबू चंद जमादार के 52 वर्षीय पुत्र अवधेश बिंद के रूप में हुई है। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-431 को जाम कर दिया।

शादी के लिए रिश्ता देख कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि उनके बहनोई बेटे के लिए लड़की देखने नगरनौसा के इस्माइलपुर गए थे। लौटने के दौरान चंडी थाना के धरमपुर गांव में बस से उतरकर दोनों एक परिवार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कुचलते हुए फरार हो गया। वही जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। मामले में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराते हुये शव को जप्त कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौप दी गई है।

रिपोर्ट: ऋषिकेश

Share This Article