मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को चेताया, बोले-आपराधिक जांच हो रही है, लपेटे में आते ही जाइएगा जेल

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
488 Views
2 Min Read

16 मई, रविवार को पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह गया के सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वो जिस समय सरकार में डिप्टी सीएम थे। 6-6 विभाग लेकर बैठें थे, उस समय उनको अपराध दिखाई नहीं दे रहा था। उस समय अपराध नहीं रामराज्य दिखाई दे रहा था। अब जब रामराज्य की स्थिति बनी है तो अपराधी जेल जा रहे हैं, अपराधी मारे जा रहे हैं तो उनको अपराध दिखाई दे रहा है।

मंत्री नीरज कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव को चेताते हुए कहा कि आपके खिलाफ जांच चल रही है, जिस दिन जांच के लपेटे में आइएगा जेल जाइएगा। तो नजर आएगा की अपराध का ग्राफ क्या होता है। सारा जंगलराज का उपाय होगा। एनडीए की सरकार है और पूरी तरह मंगलराज है। इसका मतलब रामराज्य होता है। अगर छिटपुट घटनाएं होती है तो यहां अपराधी जेल जाते हैं, वैसा शासन खत्म हो गया जब अपहरण होता था तो मुख्यमंत्री आवास में उसका फैसला होता था। 1 करोड़ लेंगे की डेढ़ करोड़ लेंगे, वह समय चला गया है.

उन्होंने रोहिणी आचार्य पर भी जोरदार निशाना साधा। नीरज बबलू ने कहा कि रोहिणी आचार्य चुनाव हारकर अपने सिंगापुर की यात्रा पर निकल चुकी हैं। प्रवासी पक्षी की तरह लोग आते हैं। परिवारवाद का परिकाष्ठा है यह लोग, लेकिन यहां जनता हर चीज को देख रही है। किनको राज्यसभा भेजेंगे किनको विधानसभा भेजेंगे यह आरजेडी देखें।

पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि 90 के दशक का जंगलराज को याद करें। 17 महीने का रिकॉर्ड उठाकर देखें की कितना अपराध और लूट हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा है कि पिछले 17 महीने में जो अपराधिक घटनाएं हुई हैं, उसकी जांच चल रही है। दोषी चाहे जो भी हो पदाधिकारी हो या नेता हो वह जेल जाएंगे।

Share This Article