रंगदारी नहीं देने पर बदमाश युवको ने की मारपीट, दो व्यक्ति हुए जख्मी

HD News Desk
528 Views
1 Min Read

सहरसा, एचडी न्यूज।  सहरसा जिले से एक रंगदारी का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के मुरली शाहपुर गांव वार्ड 7 में स्थित मुर्गा फार्म चलाने वालों से कुछ बदमाश युवकों ने रंगदारी  की मांग की। रंगदारी न देने पर उन्होंने युवकों की जमकर पिटाई की। जिसके कारण दो व्यक्ति जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सहरसा अस्पताल मेँ भर्ती कराया  गया है। दोनों युवक की पहचान दीप नारायण यादव के  पुत्र अखिलेश कुमार और मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है।

रंगदारी मांगने की वजह 

जख्मी ने बताया कि “मैं गांव में ही मुर्गा फार्म चलाता हूं। अंकेश कुमार के द्वारा मुझसे रंगदारी की मांग और कहा तुम्हारा मुर्गा फार्म बहुत बदबू देता है उसे हटा दो नहीं तो रंगदारी दो।    मैने रंगदारी देने से मना किया तो अंकेश कुमार, रुपेश कुमार, राजेश कुमार और महादेव यादव लाठी, डंडा और धारदार हथियार के साथ मेरे साथ मारपीट करने लगे। मुझे मार खाते देख मेरा भाई बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। ”

 

 

Share This Article