इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर रैंप वॉक करते दिखेगा ‘बिहार का ग्लैमर’

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.7k Views
2 Min Read

पटना। बिहार की बेटी काजल चौधरी अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। दरअसल राजधानी क NIFT में पहली बार स्‍टेट ऑडिशन हुआ, जिसमें काजल सिलेक्ट हुईं। अब वे इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर रैंप वॉक करते हुए अन्‍य राज्यों की विजेताओं को टक्‍कर देती नजर आएंगी। इसके अलावा अगर राज्यों की विजेताओं से जीतकर काजल आगे निकलती हैं तो काजल मिस यूनिवर्स के मंच पर इंडिया को रिप्रेजेंट कर सकती हैं।

अंजलि और दिव्यांशी को मिलेगा एक और मौका

राज्य स्तर पर ब्यूटी पेजेंट के चयन में दूसरे स्थान पर रहीं मुजफ्फरपुर की अंजलि नंदी और तीसरे स्थान पर बेगूसराय की दिव्यांशी सची को एक और ऑडिशन का मौका मिलेगा, अगर वे इसमें सफल होती हैं तो वे काजल के साथ मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 मंच पर रैंप वॉक करेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी काजल

पढ़ाई बीच में छोड़ मॉडलिंग में आईं काजल

काजल चौधरी की शुरुआती पढ़ाई पटना से ही हुई, इसके बाद वे ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली पहुंची। इसके बाद मन बदला और उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर मॉडलिंग करने का मन बनाया। साल 2022 में काजल ने मिस वर्ल्ड इंडिया में भाग लेकर टॉप-30 में अपनी जगह बनाई। फिलहाल आज वे ब्रांड्स के लिए फोटोशूट और तमिल फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं।

काजल चौधरी

शिल्पा भी कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व

मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। साल 2012 में समस्तीपुर के रहने वाली शिल्पा सिंह ने भारत को प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने राज्य से बाहर जाकर ऑडिशन दिया था और जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

Share This Article