मोदी सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचा बिन बुलाया मेहमान! राष्ट्रपति भवन में आपने भी देखा तेंदुआ…?

Modi 3.O Cabinet Expansion Viral Video

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.2k Views
1 Min Read
मंत्री दुर्गा दास के शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन में दिखा तेंदुआ।

एचडी न्यूज, डेस्क। Modi 3.O Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने रविवार (9 जून 2024 ) को शपथ ग्रहण की। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में कई वीआईपी गेस्ट मौजूद थे। वहीं एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एक जंगली जानवर राष्ट्रपति भवन में टहलता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि आखिर वह कौन सा जानवर था और कहां से राष्ट्रपति भवन में पहुंच गया। लोग ट्वीट कर इसे तेंदुआ बता रहे हैं।

मध्यप्रदेश के सांसद ले रहे थे शपथ

दरअसल, जब मध्यप्रदेश के सांसद दुर्गा दास उइके को मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया। शपथ लेने की प्रक्रिया के बाद जब वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन करने गए उसी दौरान पीछे की तरफ एक (Big CAT) जंगली जानवर दिखाई दिया। जिसे लोग तेंदुआ बता रहे हैं।

https://x.com/dharmendra135/status/1800056648704446589

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर छिड़ी बहस

यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे पालतू जानवर तो कुछ इसे जंगली जानवर बता रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

https://x.com/Indian_Analyzer/status/1800005830919770130

 

Share This Article