भागलपुर में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख, अग्निशमन टीम की मदद से आग पर पाया काबू

sweetysharma
1.7k Views
1 Min Read

भागलपुर: जिले के नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बेकठपुर गांव में भीषण आग लग गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कचरा में आग लगाया गया था। हवा तेज होने के कारण आग धीरे-धीरे फैल गई। लोगों को जब तक जानकारी होता तब तक आसपास के कई घरों में आग लग गई। आग इतना भयावा था कि लोगों ने घंटो आग पर काबू पाने की प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया।

काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू

इधर स्थिति भयावाह देख लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर करीब आधे घंटे से आग पर काबू पाने की प्रयास कर रहे हैं। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख होने की जानकारी मिल रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आगजनी के इस घटना में जान की क्षति होने की जानकारी नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article