मुंगेर में बीती रात एक घर मे शॉर्ट सर्किट लगी आग, घर में रखे अनाज, कपड़ा, मवेशी समेत लाखों की सम्पति जलकर खाक

sweetysharma
1.8k Views
1 Min Read

मुंगेर: जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखण्ड स्थित मूढ़हरी पासवान टोला में बीती रात स्व0श्याम पासवान के फुस के घर मे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और इस आग में घर में रखा सारा सामान अनाज, पहनने के कपड़े, मुर्गा-मुर्गी, आधा दर्जन खस्सी-बकरी सब कुछ जलाकर खाक हो गया।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में लोगों का बताना है कई इस आग लगी की घटना में स्व. श्याम पासवान के परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद लोग काफी सहमे हुये है।

Share This Article