झारखंड सरकार का नया घोटाला, नौकरी का वादा करते- करते पद किए खत्म

HD News Desk
424 Views
1 Min Read

 बिहार, एचडी न्यूज।    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक अनोखा घोटाला सामने आया है। तरह-तरह के भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या में बड़ा घोटाला कर दिया है। पिछले दो सालों में रिक्त पदों की संख्या 4.66 लाख से घटकर अब महज 1.59 लाख रह गई है। यानी बिना कोई परीक्षा कराए युवाओं के 2 लाख 7 हजार की नौकरी खा गये। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के प्रति कितने गंभीर हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना नियुक्ति दिए ही 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब हो गए!  इस अनूठे घोटाले का ज़वाब ना तो हेमंत जी के पास है, ना अधिकारियों के पास।

 

 

 

 

Share This Article