निर्माता सिंह अब भूत फिल्म के साथ शुरू कर रहे सस्पेंस और थ्रिलर का दौर

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
3k Views
2 Min Read

भोजपुरी सिनेमा में फिल्म विवाह के जरिए महिला प्रधान फिल्मों का दौर शुरू करने वाले प्रसिद्ध निर्माता प्रदीप सिंह अब दर्शकों के लिए एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है “भूत”। “विवाह” सीरीज की सफलता के बाद, प्रदीप सिंह ने अब सस्पेंस और थ्रिलर का दौर फिल्म भूत के जरिए लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वे भोजपुरी दर्शकों को एक नया और रोमांचक अनुभव देने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रदीप सिंह की “विवाह” सीरीज ने दर्शकों के बीच महिला केंद्रित फिल्मों के लिए एक खास पहचान बनाई थी। उनके बाद इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक महिला प्रधान फिल्में आई और आज भी आ ही रही हैं। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर से एक अलग ट्रेक को चुना है। अब, फिल्म “भूत” के साथ, वे एक नई दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, जो दर्शकों को एक डरावना और रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म के निर्माण में सस्पेंस और थ्रिलर के सभी तत्वों को शामिल किया गया है, जो दर्शकों को सीट से बांध कर रखेंगे।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में प्रदीप सिंह की पहचान सकारात्मक ट्रेंड सेट करने की रही है। इसलिए उनकी इस नई पेशकश का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, और यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया ट्रेंड सेट करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

प्रदीप सिंह का यह कदम दर्शाता है कि भोजपुरी सिनेमा में सिर्फ रोमांस और ड्रामा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सस्पेंस और थ्रिलर जैसी नई विधाओं की भी भारी संभावनाएं हैं। “भूत” फिल्म के जरिए प्रदीप सिंह न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, बल्कि उन्हें सिनेमा की एक नई दुनिया से भी रूबरू कराएंगे।

Share This Article