अब 70 वर्ष से अधिक उम्र का देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में होंगा मुफ्त इलाज

HD News Desk
640 Views
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग को  देश के कोई भी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) मील का पत्थर साबित होगी। बिहार के लगभग 40 लाख बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त हेल्थ कवरेज। देश भर में काम करने वाली 37 लाख आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल लाभ प्रदान करने के साथ ही इस योजना का और विस्तार एनडीए सरकार द्वारा  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किया गया हैँ । इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत आय की परवाह किए बिना 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पुनः यह साबित कर के दिखा दिया की मोदी सरकार जो वादे जनता से करती है उसे पूरा कर के भी दिखती है। इस मंजूरी के साथ ही 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, एबी पीएम-जेएवाई का लाभ उठाने के पात्र होंगे। वहीं पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएम-जेएवाई के तहत नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा। और 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक आधार पर प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कवर मिलेगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा।

Share This Article