एक देश एक विधान एक संविधान एक निशान कांग्रेस को हज़म नहीं हो रहा है

HD News Desk
452 Views
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि आजादी के सात दशक बाद भी  मोदी सरकार देश में “एक देश, एक संविधान का संकल्प पूरा हुआ है। आजादी के महापुरुषों के साथ ही बिहार के सैनिकों का भी संकल्प “एक देश, एक संविधान” का सपना मोदी सरकार में साकार हुआ है। जम्मू कश्मीर मैं  धारा 370 के समर्थन में नेशनल कॉन्फ्रेंस एवं कांग्रेस गठबंधन खड़ी थी, धारा 370 के कारण जम्मू कश्मीर के लोग अपने अधिकारों से वंचित थे। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 की जो दीवार थी, जो देश की एकता, अखंडता एवं विकास में दीवार बनकर खड़ी थी, जो संविधान को जम्मू कश्मीर में रोक देती थी, जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकारों से वंचित रखती थी वह धारा 370 को हमेशा हमेशा के लिए मोदी सरकार ने समाप्त कर दिया। उन्होंने यह भी कहा है कि पहली बार वहां विधानसभा चुनाव में बिना भेदभाव के वोट डालें गए। पहली बार जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री ने आजादी के 75 साल के बाद भारत के संविधान की शपथ ली है। यह मोदी सरकार के द्वारा देश के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं सम्मान को दर्शाता है। और साथ ही देश की एकता, अखंडता का उत्थान के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति सत्यनिष्ठा को भी दर्शाता हैं।दूसरी ओर एक देश, एक विधान, एक संविधान और एक निशान कांग्रेस एवं नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को हज़म नहीं हो रहा है।

Share This Article