जन विश्वास यात्रा के तहत खगड़िया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, समर्थकों ने नारेबाजी कर किया जोड़दार स्वागत

sweetysharma
3k Views
2 Min Read

खागरिया: जन विश्वास यात्रा की अगली कड़ी में बिहार के खगड़िया में बुधवार दोपहर सुबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे जहां हजारों की संख्याओं में मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर जोड़दार स्वागत किया। वही तेजस्वी यादव के आगवन को लेकर राजद कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह देखने को मिली और जगह जगह कार्यकर्ताओ के द्वारा अपने नेता के एक झलक पाने को लेकर उत्सुक दिखे। मौके पर राजद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के द्वारा तेजस्वी यादव का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।

17 साल बनाम 17 महीने के कार्यों को गिनाया

बताते चलें कि जन विश्वास यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ का हुजूम देखा गया, जहां कार्यकर्ताओ द्वारा ढोल नगाड़े और जगह पम्पलेट बैनर और पार्टी के झंडे लगाए गए थे। जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 17 साल बनाम 17 महीने के कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में सरकार की स्थिरता नहीं रहेगी, तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है।

पलटू चाचा को मुहतोड़ जवाब देने की बात बताई

वही उन्होंने कहां कि हमने 17 महीना के कार्यकाल के दौरान 5 लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया। सभी वर्गो को आगे बढ़ाने का काम किया। पटना में आगामी कार्यक्रम को लेकर आमंत्रित कर पलटू चाचा को मुहतोड़ जवाब देने की बात बताई। उन्होंने समर्थकों का प्यार और विश्वास के बदौलत मजबूती के साथ नये सरकार का निर्माण करने की बातें कही। भाजपा भगाओ देश बचाओ स्लोगन को लेकर भी अपने समर्थकों को संबोधित किया।

Share This Article